कक्षा 12 हिंदी पेपर अर्धवार्षिक परीक्षा दिसम्बर 2021

निम्नलिखित वाक्यों के लिए सही विकल्प चुनिए – 1×5=5
1 इन्द्रधनुष आकाश में किस ऋतु में दिखाई देता है |
(अ) शरद ऋतु में
(ब) शीत ऋतु में
(स )बर्षा ऋतु में
(द) ग्रीष्म ऋतु में
2 प्रताप पत्र किस शहर में प्रकाशित होता है |
(अ) अजमेर
(ब) कानपुर
(स) लखनऊ
(द) सीतापुर
3 खेल कहानी में मनोहर की उम्र लगभग कितने वर्ष थीं
(अ) आठ
(ब) सात
(स) दस
(द) नौ
4 दुर्मिल सवैया में वर्णों की संख्या होती है |
(अ) छब्बीस
(ब) अट्ठाईस
(स) बत्तीस
(द) चौबीस
5 कपड़ा शब्द का पर्यायवाची क्या है |
(अ) वसन
(ब) कनक
(स) पाहन
(द) पावन

उत्तर 1- स 2 – द 3 – ब 4- द 5-अ

प्रश्न 2 उचित शब्दों का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये – 1×5=5
1 आकाश में बादल आतें ही…………. फूलने लगतीं है |
2 यह संसार………….. है | इसमें दु:ख क्या सुख क्या |
3 नैनो एक इकाई है जो एक मीटर के………… हिस्से के बराबर है |
4 माँ द्वारा सिखाई गई भाषा को………… कहते हैं |
5 …………. के दो भेद महाकाव्य और खण्डकाव्य है |
उत्तर 1 धरती 2 क्षणभंगुर 3 अरबवें 4 मातृभाषा 5 प्रबन्ध काव्य

प्रश्न 3 निम्नलिखित वाक्य का उत्तर एक वाक्य/ शब्द में लिखिए – 1×5=5
1 गजमुख का मुख कौन देखता है?
2 डॉ. रामकुमार वर्मा की माताजी का क्या नाम था?
3 रामनारायण उपाध्याय को लिखने के लिए क्या चाहिए?
4 रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं?
5 रोला उल्लाला के संयोग से कौन- सा छंद बनता है?

उत्तर- 1 रावण 2 ज्ञानरूपी पूॅंजी 3 राजरानी देवी 4 तीन 5 छप्पय छंद

प्रश्न 4 निम्नलिखित वाक्यों के लिये सत्य/ असत्य का चयन कीजिए – 1×5=5
1 मुक्तिबोध नई कविता के कवि हैं |
2 करूण का स्थायी भाव शोक है |
3 महाकाव्य में संपूर्ण जीवन का चित्रण होता है |
4 गजाधर बाबू की बड़ी बेटी का नाम शांति था |
5 कवि ने द्वीप को पर्वत का पुत्र कहा है |

उत्तर -1 सत्य 2 सत्य 3 सत्य 4 असत्य 5 असत्य

प्रश्न 5 सही जोड़ी बनाइये – 1×5=5
1 मंगल वर्षा = a भवानी प्रसाद मिश्र
2 तुम यहाँ आओ = b आज्ञावाचक
3 पंचवटी = c खण्डकाव्य
4 रंगोली = d शिवप्रसाद सिंह
5 छोटे छोटे सुख = e रामदरश मिश्र

प्रश्न 6 नाव में पानी भर जाने पर सयानों का क्या कर्तव्य है? 2
अथवा घनानंद सुजान को क्या उलाहना देते हैं?

प्रश्न 7 पल्लव वसना किसे कहा है? 2
अथवा कवि वीरेन्द्र मिश्र ने देशवासियों को मिल जुलकर रहने पर अत्याधिक बल क्यों दिया है?

प्रश्न 8 अरी सुहागिन सम्बोधन किसके लिए आया है?
अथवा कवि नवीन ने भारतीय युवाओं को काल के भी काल क्यों कहा है? 2

प्रश्न 9 माँ सरस्वती की वंदना कौन कौन करता है? 2
अथवा कृष्ण ने दही का दोना कहा छिपा लिया ?

प्रश्न 10 केवट के किन वचनों को सुनकर प्रभु को हंसी आ गई? 2
अथवा विध्न बाधाएं कब मार्ग छोड़ती है?

प्रश्न 11 घर जाने की खुशी के बाद भी गजाधर बाबू का मन दु:खी क्यों था? 2
अथवा रेवती के चरित्र की दो विशेषताएं लिखिए?

प्रश्न 12 अध्यक्ष को गंभीर किस्म का प्राणी क्यों कहा है? 2
अथवा यशोधरा मृत्यु को आकर्षक क्यों मान रहीं है?

प्रश्न 13 अर्जुन ने अकेले ही किन किन के दांत खट्टे कर दिए थे? 2
अथवा भाड़ तोड़ने पर पश्चाताप स्वरूप मनोहर ने सूर्रो से क्या कहाँ?

प्रश्न 14 उत्तराखण्ड के प्राकृतिक दृश्य श्रद्धालुओं को क्यों आकर्षित करते हैं? 2
अथवा नैनो मैटेरियल किसे कहते हैं?

प्रश्न 15 निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिये –
1 उसने मेरे को कुछ नहीं कहा | 2
2 आपका भवदीय
अथवा निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिये –
1 अंधेर मचाना
2 पलकें बिछाना

प्रश्न 16 हास्य रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए | 2
अथवा काव्य की परिभाषा देते हुए उसके भेद बताइये |

प्रश्न 17 उत्तराखंड के चारों धाम किन चार पवित्र नदियों के किनारे स्थित है? 3
अथवा आह मेरा गो पालक देश महादेवीजी ने नि: श्वास छोड़ते हुए ऐसा क्यों कहा?

प्रश्न 18 मत्तगयंद छंद की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए | 3
अथवा विभावना अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए |

प्रश्न 19 भाषा और बोलीं में तीन अंतर लिखिए |
अथवा भाव विस्तार 3
जहाँ हार्दिक संबंध होता है, वहाँ तर्क की गुंजाइश नही होती |

प्रश्न 20 छायावाद की चार विशेषताएं लिखिए | 4
अथवा प्रगति वाद की चार विशेषताएं लिखिए |

प्रश्न 21 कहानी और उपन्यास में कोई चार अंतर लिखिए | 4
अथवा शुक्लोत्तर युग के निबंधों की चार विशेषताएं लिखिए |

प्रश्न 22 सूरदास अथवा केशवदास का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए
1 दो रचनाएँ
2 भाव पक्ष- कला पक्ष
3 साहित्य में स्थान

प्रश्न 23 रामनारायण उपाध्याय अथवा उषा प्रियंवदा का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के 4 आधार पर लिखिए
1 दो रचनाएँ
2 भाषा शैली
3 साहित्य में स्थान

प्रश्न 24 निम्नलिखित गद्मांश की संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए –

रंगों के आधार पर ऋतुओं का रुप साकार हो जाता है | पाटल संसर्ग से सुरभित वायु की लालिमा तप्त कांचन वर्ण सूर्य की प्रखरता और परिणाम रमणीय दिवस की लाल सांझ अपनी लालिमा में गर्मी को खड़ा कर देती है | काले मतवाले हाथी पर सवार विद्युत झण्डियों वाले वर्षाराज को देखते ही इंद्रधनुष आंखों में छा जाता है |

अथवा किसी आती हुई आपदा की भावना या दु:ख के कारण के साक्षात्कार से जो एक प्रकार का आवेगपूर्ण अथवा स्तंभकारक मनोविकार होता है | उसी को भय कहते हैं |

प्रश्न 25 निम्नलिखित पद्मांश की संदर्भ एवं प्रसंग सहित व्याख्या कीजिये –

छोड़ देंगी मार्ग तेरा विध्न बाधाएं सहम कर
काल अभिनंदन करेगा आज तेरा समय सादर |
गगन गायेगा गरजकर गर्व से तेरी कहानी
वक्ष पर पद चिन्ह लेगी धन्य हो धरती पुरानी
कर रहा तू गौरवोज्ज्वल त्यागमय इतिहास निर्मित विजय तेरी हैं सुनिश्चित |

अथवा कबीर संगति साधु की जो करि जाने कोय |
संकल बिरछ चंदन भये, बांस ना चंदन होय ||

प्रश्न 26 निम्नलिखित अपठित गद्मांश को पढ़कर दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये –

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है | समाज से अलग उसके अस्तित्व की कल्पना भी नहीं की जा सकतीं है | परिचित तो बहुत होते हैं | पर मित्र बहुत कम हो पाते हैं | क्योंकि की मैत्री एक ऐसा भाव है जिसमें प्रेम के साथ समर्पण और त्याग की भावना मुख्य होतीं हैं | मैत्री में, सबसे आवश्यक है परस्पर विश्वास | मित्र एक ऐसा सखा है, गुरु तथा माता है, जो सबके स्थानों को पूर्ण करता है |

प्रश्न 27 परीक्षा अवधि में ध्वनि विस्तारक यन्त्र को बजाने पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखिए |
अथवा सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल म0 प्र0 भोपाल को 12 वी की अंक सूची की द्वितीय प्रति मॅंगवाने हेतु प्रार्थना पत्र लिखिए |

प्रश्न अ 28 निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 250 शब्दों में निबंध लिखिए |
1 साहित्य समाज का दर्पण
2 विज्ञान के बढ़ते चरण
3 जीवन में खेलो का महत्व
4 भारतीय समाज में नारी का स्थान

ब निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा लिखिए |
1 राष्ट्रीय एकता
2 जल ही जीवन है
3 दीपावली
4 यातायात की बढ़ती समस्या

Leave a Comment