अरोमाथैरेपी क्या है? 2024 ब्यूटी एंड वैलनेस फ्री कोर्स इन हिंदी

अरोमाथेरेपी एवं सुगंधित तेल

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको अरोमा थेरेपी और उसके सुगंधित तेलों के बारे जानकारी दे रहे हैं।
अरोमाथेरेपी एक वैकल्पिक चिकित्सा स्वरुप है जो मनोवैज्ञानिक और शारीरिक तंदुरुस्ती को बढ़ाने के लिए सुगंध की चिकित्सा शक्ति मंसपदह चवूमतद्ध का उपयोग करती है। दूसरे शब्दों में, यह सुगंधित इलाज के रूप में वर्णन कर सकता है। अरोमाथेरेपी केवल सुगंध के एहसास के माध्यम से काम नहीं करता है। हालांकि, सांस अंदर लेना केवल एक ही अनुप्रयोग की विधि है। सुगंधित तेलों को त्वचा पर भी लगाया जा सकता है। जब तेल टॉपिकली उपयोग किया जाता है, तो यह त्वचा में जाता है, शरीर के ऊतकों और अनुप्रयोग के आस-पास के अंगों पर सीधा काम करता है। तब ये रक्तप्रवाह में भी जाते हैं और पूरे शरीर में पहुंचते हैं। बेशक, जब सुगंधित तेल की सुगंध को टॉपिकली लगाया जाता है तब यह इसे सांस से भी खींचा जाता है।

ब्यूटी पार्लर में मसाज कैसे करवाएं – Massage Hacks

पेशेवर अरोमा चिकित्सक बीमारियों और रोगों के इलाज के लिए सुगंधित तेलों के नियंत्रित उपयोग पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करते हैं। शरीर में तीन अलग-अलग काम करने के तरीके हैं : औषधीय, जो शरीर के रसायन को प्रभावित करता है; शरीर-क्रियात्मक, जो शारीरिक कार्य करने और प्रक्रिया करने की क्षमता को प्रभावित करता है; और मनोवैज्ञानिक, जो भावनाओं और व्यवहार को प्रभावित करता है। इन तीन तरीकों का परस्पर प्रभाव लगातार होता है। अरोमाथेरेपी आंशिक रूप से बहुत शक्तिशाली होती है क्योंकि यह सभी तीन तरीकों को प्रभावित करती है। आप जिस अनुप्रयोग विधि को चुनते हैं उसका आधार यह होता है कि आप प्रभाव को सबसे ज्यादा कहां केंद्रित करना चाहते हैं और क्या आपके लिए सबसे ज्यादा सुविधाजनक और प्रसन्नता देने वाला क्या है।

अरोमाथेरेपी में प्रयुक्त प्रोडक्ट

सुगंधित तेल अरोमाथेरेपी में उपयोग किए गए आधार (बेस) और सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट होता है। सुगंधित तेल के अलावा, प्रोडक्टों की एक विस्तृत श्रृंखला थेरेपी के लिए उपयोग की जाती है जैसे मोमबत्ती, साबुन, डिफ्यूजर, लोशन और सुगंध । इनमें से ज्यादातर प्रोडक्ट सुगंधित तेल के मिश्रणों से बना है। सुगंधित पदार्थों के समान, वे सुगंधित तेल के चिकित्सीय गुण भी रखते हैं और तनाव को दूर करने, मूड स्विंग को नियंत्रित करने में और पूरे शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने में मदद करता है। नीचे सूचीबद्ध प्रोडक्ट हैं जो सबसे ज्यादा अरोमाथेरेपी के उपयोग के लिए होती हैं।

सुगंधित तेल : सुगंधित तेल अरोमाथेरेपी में उपयोग किए जाने वाले मुख्य प्रोडक्ट होते हैं। यह प्राकृतिक स्रोतों जैसे फूल, पेड़, फलों, सब्जियों और बीजों से प्राप्त होता है। बाजार में कई सुगंधित तेल उपलब्ध हैं। लैवेंडर, रोजमेरी, थाइम, ऑरेंज, एक्यूलिप्टस (नीलगिरी), पिपरमिंट, टी ट्री अरोमाथेरेपी के लिए उपयोग किए जाने वाले सामान्य सुगंधित तेल हैं।

  1. कैरियर आयल
  2. मोमबत्तियां
  3. डिक्यूज़र
  4. सुगंध
  5. साबुन
  6. मॉइश्चराइजर

Leave a Comment