कक्षा 12 फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा पेपर 2022

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए –

  1. बाजार के अरगट रोग का कारण है-
    (अ) फफूंद
    (ब) जीवाणु
    (स) विषाणु
    (द) परजीवी
    उत्तर- (अ) फफूंद
  2. उकटा रोग फैसला है-
    (अ) हवा
    (ब) भूमि
    (स) जल
    (द) कीट
    उत्तर- (ब) भूमि
  3. पत्थरचट्टा का प्रसारण होता है-
    (अ) जड़ द्वारा
    (ब) तना द्वारा
    (स) पत्ती द्वारा
    (द) बीज द्वारा
    उत्तर- (स) पत्ती द्वारा
  4. मशरूम की भूमि कहते हैं –
    (अ) भारत को
    (ब) चीन को
    (स) अमेरिका को
    (द) जापान को
    उत्तर- (द) जापान को
  5. निम्न में ताम्रयुक्त कवकनाशी –
    (अ) नेबम
    (ब) बाविस्टिन
    (स) एग्रोसान
    (द) बोर्डो मिश्रण
    उत्तर- (द) बोर्डो मिश्रण
  6. पौध संरक्षण के तहत पौधों की रक्षा की जाती है-
    (अ) कीट- पतंगों से
    (ब) रोगों से
    (स) खरपतवारों से
    (द) उपरोक्त सभी
    उत्तर- (द) उपरोक्त सभी
  7. गुल्ली- डण्डा प्रमुख खरपतवार है-
    (अ) धान की
    (ब) ज्वार की
    (स) गेहूँ की
    (द) मक्का की
    उत्तर- (स) गेहूँ की

पशुपालन का पेपर वायरल वार्षिक परीक्षा 2022 – Annual Exams Board Exams 2022 Pasupalan Ka Paper

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये |

  1. छोटी गांठ वाली लहसुन……. है |
    उत्तर- तहीती
  2. ईसबगोल से……… दूर होती है |
    उत्तर- वात
  3. चंदन के वृक्षों पर……… का अधिकार है |
    उत्तर- शासन
  4. लेमन घास को… भी कहते हैं |
    उत्तर- चायना घास
  5. बेलाडोना का पौधा……. के समान दिखाई देता है |
    उत्तर- काले धतूरे
  6. सोडियम मेटा- बाइसल्फेट…… है |
    उत्तर- रासायनिक परिरक्षक
  7. भू- मापन के लिए…. सबसे अच्छी विधि है |
    उत्तर- चेन सर्वेक्षण

प्रश्न 3. एक वाक्य या एक शब्द में उत्तर लिखिए |

  1. मशरूम की किसी विषैली जाति का नाम लिखिए |
    उत्तर- एमेनिदा
  2. किसी फूल वाले वृक्ष का नाम लिखिए |
    उत्तर- अमलताश
  3. बच का वानस्पतिक नाम लिखिए |
    उत्तर- एकोरस कैलेमस
  4. चने के एक कवकजनित रोग का नाम लिखिए |
    उत्तर- उकटा
  5. शैवाल द्वारा उत्पन्न एक रोग का नाम लिखिए |
    उत्तर- चाय का लाल किट्ट
  6. पिटूनिया किस ऋतु का पौधा है?
    उत्तर- शरद
  7. गन्ने का एक चूषक कीट का नाम लिखिए
    उत्तर- पायरिल्ला

कक्षा 12 मैरिट में आए छात्रों को लैपटॉप मिलेगा या नहीं – पढ़ें आदेश

कक्षा 12 वार्षिक परीक्षा 2022 Paper Download All PDF – डाउनलोड पीडीएफ

प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाइये |

  1. , सफेद मक्खी – रस चूषक
  2. चना का जन्म स्थान – साइसर एरीटिनम
  3. उकटा रोग होता है – चना
  4. मशरूम का रोग – सीबिरीना रोग
  5. गुलदाऊदी का कुल – कम्पोजिटी
  6. केशराज एक प्रजाति – भृंगराज
  7. हल्दी – अमलापुरम

प्रश्न 5. खरपतवार क्या है?
अथवा
जल निकास के कोई दो लाभ लिखिए |

प्रश्न 6. अंगूर अथवा पपीता की खेती का संक्षेप में वर्णन कीजिये |
अथवा
आंवला की कोई चार किस्मों के नाम लिखिए |

प्रश्न 7. पौधों में नाइट्रोजन की कमी के लक्षण लिखिए |
अथवा
मुख्य पोषक तत्व कौन से है?

प्रश्न 8. वर्मी कम्पोस्ट का महत्व लिखिए |
अथवा
हरी खाद क्या है?

प्रश्न 9. खाद एवं उर्वरक में अंतर लिखिए |
अथवा
कम्पोस्ट बनाने की प्रमुख विधियों का नाम लिखिए |

प्रश्न 10. उर्वरक किसे कहते हैं?
अथवा
खरपतवार के क्या उपयोग हो सकतें है?

Class 12th Hindi Paper Download Paper 2022 – Annual Exams

प्रश्न 11. खरपतवारों की कोई चार विशेषताएं लिखिए |
अथवा
पौध- संरक्षण क्यों आवश्यक है?

प्रश्न 12. बीजोपचार के कोई चार लाभ लिखिए |
अथवा
कपास के कोई चार हानिकारक कीट के साधारण नाम एवं उनके वैज्ञानिक नाम लिखिए |

प्रश्न 13. धान की खेती में खरपतवार नियंत्रण किस प्रकार करेंगे?
अथवा
गन्ने की पेड़ी की अच्छी उपज लेने के चार सुझाव लिखिए |

प्रश्न 14. मशरूम की लोकप्रियता के चार प्रमुख कारण लिखिए |
अथवा
मशरूम का नामांकित चित्र बनाइये?

प्रश्न 15. लॉन लगाने के तरीके का वर्णन कीजिये |
अथवा
आदर्श लॉन की विशेषताएं लिखिए |

Kaksa 12 Pasupalan Viral Paper 2022 – Download Paper Full paper

प्रश्न 16. घास की कटाई सिंचाई तथा उर्वरकों के प्रयोगों को समझाइए |
अथवा
शोभाकारी उद्यानों के चार महत्व लिखिए |

प्रश्न 17. दाब या लेयरिंग विधि का सचित्र वर्णन कीजिये |
अथवा
अंगूर की खेती का संक्षेप वर्णन कीजिये |

प्रश्न 18. औषधीय पौधों की खेती का महत्व लिखिए |
अथवा
फल तथा सब्जी परिरक्षण की कोई चार विशेषताएं लिखिए |

प्रश्न 19. निर्जलीकरण से क्या समझते हैं?
अथवा
उत्तम जेली की कोई पांच विशेषताएं लिखिए |

प्रश्न 20. जैम बनाने की विधि का वर्णन कीजिये |
अथवा
आम के एकांतर फलन रोकने के उपाय लिखिए |

Website Home Page – Click Here

Leave a Comment