Class 12 Hindi Viral Paper Half Yearly Exams 2021 December

प्रश्न 1 उचित शब्द का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये – 1×5=5
1 रचना के अनुसार पर वाक्य…………. प्रकार होतें है | ( तीन/आठ)

2 नये मेहमान एकांकी में आगंतुक………… भाई है |(विश्वनाथ/ रेवती)

3 लताजी के गायन की ………… विशेषता है | ( गानपन/ गंभीरता)

4 जयशंकर प्रसाद………..के प्रमुख कवि थे | ( रूढ़िवाद/ छायावाद)

5; राजनीति में जो साम्यवाद है वही साहित्य में ……… है | ( प्रगतिवाद/ प्रयोगवाद)

उत्तर 1- तीन 2- रेवती 3 – गानपन 4- छायावाद 5 – प्रगतिवाद

प्रश्न 2 सही विकल्प का चयन कर लिखिए – 1×5=5
1 छायावाद की कवयित्री है |
(अ) मीराबाई
( ब) महादेवी वर्मा
(स) सुभद्रा कुमारी चौहान
(द) शिवानी

2 इनमें से कौन सा मुहावरा है |
(अ) ऊॅंट के मुॅंह में जीरा
(ब) थोथा चना बाजे घना
(से) अधजल गगरी छलकत जाये
(द) घी के दिये जलाना

3 लोकगीत कजली है |
(अ) शादी गीत
(ब) बसंत गीत
(से) सावन गीत
(द) देवी गीत

4 तुम थक न बैठो रचना है |
(अ) सोम ठाकुर
(ब) शरद जोशी
(से) जयकुमार जलज
(द) आनंद मिश्र

5 ज्ञानमार्गी शाखा के कवि हैं |
(अ) कबीरदास
( ब) बिहारी
(स )तुलसीदास
(द) सूरदास

उत्तर- 1- महादेवी वर्मा 2- घी के दिये जलाना 3- सावन गीत 4- सोम ठाकुर 5- कबीरदास

प्रश्न 3 एक वाक्य में उत्तर लिखिए – 1×5=5
1 मथुरा से योग सिखाने कौन आया था |
2 भय किन रूपों में सामने आता है |
3 प्रयोगवाद का प्रारंभ कब हुआ था |
4 किन्हीं दो बोलियों के नाम लिखिए |
5 गीता और स्वधर्म निबंध के लेखक कौन थें |

उत्तर- 1- उद्धव 2 – साध्य और असाध्य 3- सन् 1943 में 4- निमाड़ी, मालवी 5- आचार्य विनोबा भावे

प्रश्न 4 सही जोड़ी बनाइए- 1×5=5
(1 ) मंगल बर्षा = (a) चार
(2) अध्यक्ष महोदय = (b) भ्रांतिमान
(3) मेरे जीवन के कुछ चित्र = (c)व्यंग्य विधा
(4) लक्ष्यार्थ = (d)डॉ रामकुमार
वर्मा
(5) रस के अंग = (e) भवानी
प्रसाद मिश्र
= (f) मुहावरा
=(g)संदेह अलंकार
उत्तर 1- e 2- c- 3 – d -4-f- 5-a

प्रश्न 5 सत्य और असत्य का चयन कीजिये – 1×5=5
1 काला अक्षर भैंस बराबर का अर्थ साक्षर है |
2 भारत की राष्ट्र भाषा हिन्दी है |
3 रस के दस अंग होते हैं |
4 काला रंग अशुभ का प्रतीक है |
5 केदारनाथ के पुजारी कर्नाटक से आते है |

प्रश्न 6 मीरा कैसा वेश रखना चाहती है? 2
अथवा कृष्ण ने दही का दोना कहा छिपा लिया?

प्रश्न 7 कबीर ने किसकी संगति करने के लिए कहा 2
है? अथवा चातक को घातक क्यों कहा गया है?

प्रश्न 8 क्षणिक आतंक से क्या तात्पर्य है? 2
अथवा धरती और बसंत में क्या नाता है?

प्रश्न 9 केवट की जीविका का एकमात्र आधार क्या 2
है?
अथवा फूल और मालिन दोनों कब मुरझा जायेंगे?

प्रश्न 10 सॉंझ सकारे भारत माता की आरती कौन 2 करता है?
अथवा एक ही वस्तु किसी को सुंदर और किसी को कुरुप नजर क्यों आती है?

प्रश्न 11 गौतम कहा चले गए थे? 2
अथवा गजाधर बाबू के लिए मधुर संगीत क्या था?

प्रश्न 12 रेवती अपने घर को जेल खाना क्यों कहतीं है? 2
अथवा रेडीमेड अध्यक्ष किसे कहा जाता है?

प्रश्न 13 भाड़ का अभिषेक करने से पूर्व सुर्रो रानी ने क्या किया? 2
अथवा गाँव की संध्या में पूजा भाव किन ध्वनियों में प्रकट होता है?

प्रश्न 14 उत्तराखंड के चार धाम किन पवित्र नदियों के किनारे है? 2
अथवा ग्वाले ने गाय को सुई क्यों खिला दी?

प्रश्न 15 निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिये –
1 कश्मीर की सौंदर्यता मनमोहक है |
2 आपका स्वास्थ्य कैसा है |

प्रश्न 16 निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिये –
1 कलेजा जलाना
2 आंखों पर पट्टी बांधना

प्रश्न 17 गणेश शंकर विद्यार्थी के व्यक्तित्व की तीन विशेषताएं लिखिए? 3
अथवा दूधो नहाओ आर्शीवाद किस प्रकार फलित हुआ?

प्रश्न 18 राष्ट्र भाषा किसे कहते हैं? राष्ट्र भाषा की दो विशेषताएं लिखिए | 3
अथवा ईश्वर किसी विशेष धर्म या जाति का नहीं पंक्ति का भाव विस्तार कीजिये?

प्रश्न 19 श्रृंगार रस का स्थायी भाव लिखते हुए एक उदाहरण लिखिए? 3
अथवा श्लेष अलंकार की परिभाषा दीजिए उदाहरण सहित?

प्रश्न 20 छायावाद और रहस्यवाद में अंतर लिखिए?
अथवा द्विवेदी युग की चार विशेषताएं लिखिए? 4

प्रश्न 21 नाटक एकांकी में चार अंतर लिखिए? 4
अथवा प्रगतिवाद के दो कवि उनकी रचनाएँ तथा दो विशेषताएं लिखिए?

प्रश्न 22 आचार्य रामचंद्र शुक्ल अथवा शरद जोशी का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार 4 पर लिखिए – 4
1 दो रचनाएँ
2 भाषा शैली
3 साहित्य में स्थान

प्रश्न 23 जयशंकर प्रसाद अथवा मैथिलीशरण गुप्त की काव्यगत विशेषताएं निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए – 4
1 दो रचनाएँ
2 भावपक्ष- कलापक्ष
3 साहित्य में स्थान

24 निम्नलिखित गद्मांश की संदर्भ प्रसंग सहित 4 व्याख्या कीजिये –
यह संसार क्षण भंगुर है | इसमें दु:ख क्या और सुख क्या जो जिससे बनाया है वह उसी में लय हो जाता है – इसमें शोक और उद्वेग की क्या बात है? यह संसार जल का बुदबुदा है | फूटकर किसी रोज जल में ही मिल जाएगा | फूट जाने में ही बुदबुदे की सार्थकता है?

अथवा असल प्रकाश तो हमारे जीवन में छिपा है – सृजन का प्रकाश! आदमी का आचरण आदमी का शील, आदमी का श्रम, आदमी का विवेक और आदमी की भावना जिसे छू ले वह प्रकाशित हो जाए | बड़े बड़े अंधरो को तराश कर ये प्रकाश निर्झर बहा दे | जवारो और पीताभ गेहूं के पौधे क्या यह संदेश नहीं देते कि सृजन की यात्रा कभी रुकती नहीं?

प्रश्न 25 निम्नलिखित पद्मांश की संदर्भ- प्रसंग सहित व्याख्या कीजिये –
माटी कहै कुमार से, क्या तू रौंदे मोहि |
एक दिन ऐसा होयगा, मैं रौंदूंगी तोहि ||
यह तन कांचा कुंभ है, लिये फिरै थें साथ |
टचका लागा फूटि गया, कछु न आया हाथ ||

मैया कबहि बढ़ैगी चोटी |
अथवा किती बार मोहि दूध पियत भई, यह अजहूं है छोटी ||
तू जो कहती बल की बेनी, ज्यों ह्रै है लॉबी मोटी |
काढ़त गुहत न्हावावत ओछत नागिन सी भुई लोटी ||

प्रश्न 26 निम्नलिखित अपठित गद्मांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिये – 5
कर्मठता लक्ष्य की निश्चितता, उत्कृष्ट अभिलाषा एवं सतत् प्रयत्न के समन्वित स्वरूप का नाम है | कोरा श्रम साध्य नहीं है | यह तो बालकों की खेल और पशुओं की दौड़ में भी होता है | सही श्रम तो वही है | जो कुछ ठोस परिणाम देता है | मेरी दृष्टि में यही है | जिस देश में कर्मठता का जितना प्रतिशत होता है | यह देश तद्नुकूल ही प्रगति अथवा अवनति करता है | अत: शिक्षण का सही उद्देश्य देश में ऐसे कर्मठ जनों का निर्माण एवं ऊत्तरात्तर उसका प्रतिशत बढ़ाना है |

1 उपर्युक्त गद्मांश का शीर्षक लिखिए |
2 सही श्रम क्या है |
3 उपर्युक्त गद्मांश का सारांश लिखिए |

प्रश्न 27 अपने मित्र को हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 5 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर बधाई पत्र लिखिए |
अथवा
नगरपालिका अध्यक्ष को पत्र लिखकर कॉलोनी की साफ – सफाई नही हो रही है इस बात से अवगत कराइये व सफाई के लिए निवेदन कीजिये –

प्रश्न 28 (अ) निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 250 में निबंध लिखिए – 7
1 विज्ञान और मानव जीवन
2 महंगाई की समस्या
3 आज का युग और कम्प्यूटर
4 पर्यावरण संरक्षण,

(ब) निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय की रूपरेखा लिखिए –
1 जल संरक्षण
2 स्वच्छता का महत्व
3 लोकतंत्र का महत्व पराधीन सपनेहुँ सुख नाही |

Leave a Comment

अंजलि अरोड़ा क्यों गई थी केदारनाथ जानिए खास बातें अवनीत कौर हुए इस ड्रेस में सबसे ज्यादा बोल्डनेस। 45 की उम्र में ठंडियों में ऐसे घूमती है मोनालिसा फैंस हुए घायल। अमरूद खाने होती है इस विटामिन की कमी पूरी जानिए सारा अली खान की ये चश्में की तस्वीरें हो रही है वायरल