कक्षा 10वी विषय हिंदी
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए |
- ऊंगली दिखाने से कौन मुरझा जाता है –
(अ) ब्रहाचारी
(ब) कमजोर व्यक्ति
(स) कुम्हडे़ का फूल
(द) ब्राह्मण
उत्तर- (स) कुम्हडे़ का फूल - स्वर्ण युग की संज्ञा किस काल को माना –
(अ) रीतिकाल
(ब) आधुनिक काल
(स) भक्तिकाल
(द) उत्तर मध्यकाल
उत्तर – (स) भक्तिकाल - श्रृंगार रस का स्थायी भाव –
(अ) रति
(ब) उत्साह
(स) जुगुप्सा
(द) करूण
उत्तर- (अ) रति - छायावाद के प्रमुख कवियों में से एक है –
(अ) अज्ञेय
(ब) मुक्तिबोध
(स) सुमित्रानंदन पंत
(द) गिरिजा कुमार माथुर
उत्तर- (स) सुमित्रानंदन पंत - नेताजी की मूर्ति तैयार करने के वाले मूर्तिकार का नाम था –
(अ) मोतीलाल
(ब) किशोरीलाल
(स) जवाहर लाल
(द) जयंतलाल
उत्तर- (अ) मोतीलाल - नीलकमल शब्द में समास है-
(अ) कर्मधारय समास
(ब) तत्पुरुष समास
(स) अव्ययीभाव समास
(द) बहुव्रीहि समास
उत्तर- (अ) कर्मधारय समास - गोस्वामी तुलसीदास रचित महाकाव्य –
(अ) गीतावली
(ब) कवितावली
(स) विनय पत्रिका
(द) रामचरितमानस
उत्तर- (द) रामचरितमानस
वार्षिक परीक्षा 2022 : Annual Exams 2022 MP Board Exams
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये |
- शांत रस का स्थायी भाव….. है |
उत्तर- निर्वेद - स्वयं पर लिखी गई कथा……. कहलाती |
उत्तर- आत्मकथा - जिस समास का प्रथम पद संख्या समूह का बोध कराये उसे…… समास कहते हैं |
उत्तर- द्विगु - काया पलट का अर्थ…… है |
उत्तर- परिवर्तन होना - उपन्यासों में पात्रों की संख्या कहानी की अपेक्षा..
है |
उत्तर- अधिक - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना द्वारा रचित कविता संग्रह…… है |
उत्तर- जंगल का दर्द,
Download All Papers 2022 – Board Exams 2022
प्रश्न 3. एक वाक्य या एक शब्द में उत्तर लिखिए |
- बिहारी किस काल के कवि हैं?
उत्तर- रीतिकाल के - उपमा अलंकार का अर्थ क्या है?
उत्तर- जहाँ एक वस्तु का किसी दूसरी वस्तु से समानता के आधार पर तुलना करना - मानव संस्कृति किस प्रकार की है |
उत्तर- अविभाज्य - बाल गोबिन किसके गीतों को गाते थे |
उत्तर- कबीर में - नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा कहाँ लगी थी |
उत्तर- कस्बे के मुख्य चौराहे पर - फादर कामिल बुल्के ने एम. ए. कहाँ से किया |
उत्तर- इलाहाबाद
बोर्ड परीक्षा 2022 कक्षा 10 हिंदी
प्रश्न 4. सत्य/ असत्य लिखिए |
- यदि मैं परिश्रम करता तो सफल हो जाता | यह वाक्य मिश्र वाक्य है |
उत्तर- सत्य - नई दिल्ली में सब था….. सिर्फ नाक नहीं थीं |
उत्तर- सत्य - महारानी की सूट की कीमत भारतीय मुद्रा में पांच हजार रुपये थीं |
उत्तर- सत्य - बैजू की मुलाकात मूसन तिवारी नामक व्यक्ति से हुई थी |
उत्तर- सत्य - शिव पूजन सहाय ने जागरण हिमालय माधुरी एवं बालक जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं का संपादन किया |
उत्तर- सत्य - श्रृंगार रस के दो भेद है, – संयोग एवं वियोग |
उत्तर- सत्य
बोर्ड परीक्षा वायरल पेपर 2022 – बोर्ड परीक्षा 2022 कक्षा 10 हिंदी – MP Board Exams 2022
प्रश्न 5. सही जोड़ी बनाइये |
- नाटक में – कई अंक होते हैं
- एक अंक की रचना – एकांकी
- उपन्यास का सम्राट – प्रेमचंद
- सूरदास की रचना – सूर सागर
- अपना उल्लू सीधा करना – स्वार्थ साधना
- मात्रिक छंदों की गिनती – मात्राओं के आधार पर
- एक प्लेट में सैबाल कहानी संग्रह
प्रश्न 6. चौपाई किसे कहते हैं?
अथवा
रूपक अलंकार की परिभाषा दीजिये तथा इसका उदाहरण दीजिये |
प्रश्न 7. दोहा छंद की विशेषताएं लिखिए |
अथवा
रीतिकाल की दो विशेषताएं लिखिए |
प्रश्न 8. लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या क्या विशेषताएं बताई ?
अथवा
वीर रस किसे कहते हैं?
प्रश्न 9. उद्धव के व्यवहार की तुलना किस- किस से की गई है?
अथवा
कविता ने बादल किन- किन अर्थों की ओर संकेत करता है?
प्रश्न 10. अनुप्रास अलंकार किसे कहते हैं?
अथवा
दो छायावाद कवियों के नाम तथा एक एक रचना लिखिए |
प्रश्न 11. पान वाले का एक रेखाचित्र प्रस्तुत कीजिये |
अथवा
भगत जी पुत्र वधू उन्हें अकेले क्यों नहीं छोड़ना चाहती है?
प्रश्न 12. फादर की उपस्थिति देवदार की छाया जैसी क्यों लगतीं थीं?
अथवा
माँ को अपनी बेटी अंतिम पूंजी क्यों लग रही थी?
प्रश्न 13. कवि की आंख फागुन की सुंदरता से क्यों नहीं हट रही है.
अथवा
सेनानी न होते हुए भी चश्मे वाले को लोग कैप्टन क्यों कहते हैं?
प्रश्न 14. एकांकी और नाटक में अंतर लिखिए |
अथवा
जीवनी और आत्मकथा में अंतर लिखिए |
प्रश्न 15. स्थायी भाव और संचारी भाव में अंतर लिखिए |
प्रश्न 16. रस के स्थायी भाव लिखिए?
अथवा
रीतिकाल की चार विशेषताएं लिखिए?
प्रश्न 17. मुहावरे एवं लोकोक्ति में अंतर लिखिए |
अथवा
द्विगुसमास एवं कर्मधारय समास को उदाहरण देकर समझाइए?
कक्षा 10वी ब्यूटी वेलनेस पेपर बोर्ड परीक्षा 2022 : Annual Exams 2022
वार्षिक परीक्षा 2022 : कक्षा 10 संस्कृत पेपर सहित – Download Now
प्रश्न 18. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संदेश लेखन लिखिए –
- जन्म- दिन पर शुभकामना संदेश
- आपके भाई ने नई कार खरीदी है | उसके के लिए शुभकामना संदेश
प्रश्न 19. रस के स्थायी भाव लिखिए |
अथवा
रस किसे कहते हैं?
प्रश्न 20. खेती बारी से जुड़े गृहस्थ बाल गोबिन भगत अपनी किन चारित्रिक विशेषताओं के कारण साधु कहलाते थें |
अथवा
फादर बुल्के ने संन्यासी की परंपरा गत छवि से अलग एक नयी छवि प्रस्तुत की है, कैसे?
प्रश्न 21. निम्नलिखित पद्दांंश की व्याख्या कीजिये –
कितना प्रामाणिक था उसका दुख
लड़की को दान में देते वक्त
जैसे वही उसकी अंतिम पूंजी हो
लड़की अभी सयानी नहीं थीं
अभी इतनी भोली सरल थीं
कि उसे सुख का आभास तो होता था
लेकिन दुख बांचना नहीं आता था
पाठिका थीं वह धुंधले प्रकाश की
कुछ तुकों और कुछ लयबद्ध पंक्तियों की
Website All Posts – Click here
प्रश्न 22. अच्छे साहित्य के अध्ययन से होने वाले लाभ की जानकारी देते हुए अपने छोटे भाई को एक प्ररक पत्र लिखिए |
अथवा
शाला शुल्क माफी के लिए आर्थिक कारण बताते हुए, अपने प्राचार्य महोदय को एक पत्र लिखिए |
प्रश्न 23. निम्नलिखित पंक्तियों की व्याख्या कीजिये –
यश है या न वैभव है मान है न सरमान
जितना ही दौड़ा तू उतना ही भरमाया |
प्रभुता का शरण बिंदु के बल मृगतृष्णा है
दूर चंद्रिका में छिपी एक रात कृष्णा है
जो है यथार्थ कठिन उसका तू कर पूजन
छाया मत छूना
मन होगा दुख दूना |