प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए |
- ओमीय प्रतिरोध है –
(अ) संधि डायोड
(ब) प्रकाश उत्सर्जक डायोड
(स) ट्रांजिस्टर
(द) तांबे का तार
उत्तर- (द) तांबे का तार - एक तार का विशिष्ट प्रतिरोध निर्भर करता है –
(अ) लंबाई पर
(ब) व्यास पर
(स) द्रव्यमान पर
(द) पदार्थ पर
उत्तर- (द) पदार्थ पर - विद्युत धारिता का SI मात्रक है-
(अ) स्थैत फैरड
(ब) फैरड
(स) कूलॉम
(द) स्थैत कूलॉम
उत्तर- (ब) फैरड - अति चालक पदार्थ की चालकता होती है –
(अ) अनंत
(ब) बहुत अधिक
(स) बहुत कम
(द) शून्य
उत्तर- (अ) अनंत - विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव की खोज की थी –
(अ) फ्लेमिंग ने
(ब) फैराडे ने
(स) एम्पियर ने
(द) आस्र्टेड ने
उत्तर- (द) आस्र्टेड ने - ओजोन मंडल अवशोषित करता है-
(अ) दृश्य प्रकाश
(ब) माइक्रो तरंगे
(स) अवरक्त विकिरण
(द) पराबैंगनी विकिरण
उत्तर- (द) पराबैंगनी विकिरण - एक लेंस की फोकस दूरी किस रंग के लिए न्यूनतम होती है
(अ) बैंगनी
(ब) लाल
(स) पीला
(द) नीला
उत्तर- (अ) बैंगनी
बोर्ड परीक्षा 2022 [ Class 12th Physics Board Exams 2022 ]
प्रश्न 2. एक वाक्य या एक शब्द में उत्तर लिखिए |
- प्रकाश विद्युत प्रभाव की खोज किसने की थीं?
उत्तर- हर्ट्ज ने - एक तरंगाग्र के दो बिंदुओं में कितना कलांतर होता है?
उत्तर- शून्य - विद्युत चुम्बकीय तरंगों की प्रकृति बताइये |
उत्तर- अनुप्रस्थ - प्रत्यावर्ती धारा कौन सा प्रभाव प्रदर्शित करतीं हैं |
उत्तर- ऊष्मीय प्रभाव - उत्तल लेंस की प्रकृति क्या होती है?
उत्तर- अभिसारी - धातुओं के लिए ऊर्जा अंतराल का मान बताइये |
उत्तर- शून्य - संयुग्मी फोकस किस प्रकार के लेंसों के लिए सत्य है?
उत्तर- वास्तविक प्रतिबिंब
12th Physics Paper Viral Annual Exams 2022 MP Board Papers
प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये |
- ………. की सहायता से पृथ्वी पर स्थित दूरी की वस्तुओं को देखा जाता है |
उत्तर- पार्थिव दूरदर्शी - भंवर धारा को……… धारा भी कहते हैं |
उत्तर- फोको - विद्युत चुम्बकीय तरंगें…… आवेश से उत्पन्न होती है |
उत्तर- त्वरित - रोगों के कीटाणुओं को मारने में…….. किरणों का उपयोग किया जाता है |
उत्तर- पराबैंगनी - प्रेरित विद्युत धारा की दिशा फ्लेमिंग के……. हाथ के नियम से दी जाती है |
उत्तर- दांये - एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध….. होता है |
उत्तर- अनंत - जेनर डायोड का उपयोग…… में होता है |
उत्तर- वोल्टता नियंत्रक
वार्षिक परीक्षा 2022 भौतिकी का पेपर – एमपी बोर्ड
प्रश्न 5. सही जोड़ी बनाइये |
- चुंबकीय स्थितिज ऊर्जा – जूल
- डायनेमो – विद्युत चुम्बकीय प्रेरण
- ग्राही परिपथ – श्रेणी बद्ध अनुनादी परिपथ
- सूक्ष्म तरंगें – चंद्रमा की दूरी
- पूर्ण आंतरिक परावर्तन – हीरे मे चमक
- ध्रुवण – अनुप्रस्थ तरंग
- द्विस्लिट प्रयोग – थामस यंग
प्रश्न 5. किसी चालक की चालकता को परिभाषित कीजिये | इसका SI मात्रक लिखिए |
अथवा
एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध कितना होना चाहिए और क्यों?
प्रश्न 6. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण किसे कहते हैं?
अथवा
वाटहीन धारा किसे कहते हैं?
प्रश्न 7. प्रकाश विद्युत प्रभाव क्या है?
अथवा
तापायनिक उत्सर्जन से आप क्या समझते हैं?
प्रश्न 8. सार्वत्रिक गेट किसे कहते हैं?
अथवा
देहली आवृत्ति क्या है? समझाइए |
प्रश्न 9. निरोधी विभव क्या है?
अथवा
दो प्रकाश स्त्रोतों के कला संबद्ध होने की शर्तें लिखिए |
प्रश्न 10. मीटर सेतु का तार तांबे का क्यों नहीं लेते हैं?
अथवा
लेंस की आवर्धन क्षमता से क्या अभिप्राय है?
Download PDF Class 12th All Papers ( Annual Exams 2022 )
प्रश्न 11. अन्योन्य प्रेरण क्या है?
अथवा
प्रतिघात और प्रतिबाधा प्रतिबाधा क्या है? समझाइए |
प्रश्न 12. चल कुंडली धारामापी की कुंडली के मध्य नर्म लोहे का क्रोड क्यों रखते हैं?
अथवा
द्रव तरंगों की विशेषताएं लिखिए |
प्रश्न 13. लॉजिक गेट क्या है?
अथवा
सेल के आंतरिक प्रतिरोध को प्रभावित करने वाले कारक लिखिए |
प्रश्न 14. चुंबकीय क्षेत्र में धारावाही चालक पर लगने वाले बल का व्यंजक स्थापित कीजिये |
अथवा
समविभव पृष्ठ से आप क्या समझते हैं?
प्रश्न 15. समविभव पृष्ठ के कोई पांच गुण लिखिए |
अथवा
चालक के प्रतिरोध एवं विशिष्ट प्रतिरोध में तुलना कीजिये |
प्रश्न 16. एक एम्पियर को परिभाषित कीजिये |
अथवा
बायो सेवर्ट के नियम की व्याख्या कीजिये |
प्रश्न 17. आवेश लगने पर वाले विद्युत बल तथा चुंबकीय बल में अंतर लिखिए |
अथवा
चल कुंडली धारामापी का रेखाचित्र बनाकर उसकी रचना कीजिये |
प्रश्न 18. शण्ट क्या है? शण्ट का सिद्धांत समझाइए |
अथवा
प्रत्यावर्ती धारा का मान घटाने के लिए प्रतिरोध की अपेक्षा प्रेरकत्व अधिक उपयुक्त क्यों है |
प्रश्न 19. विद्युत चुम्बकीय तरंगों के कोई चार गुण लिखिए |
अथवा
विस्थापन धारा क्या है? समझाइए एवं इसका महत्व लिखिए |